कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई संपन्न, 68 आवेदन हुए प्राप्त

कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई संपन्न, 68 आवेदन हुए प्राप्त

रीवा 23 दिसम्बर 2025. प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई में कलेक्ट्रेट में 68 आवेदकों के आवेदन प्राप्त हुए। संयुक्त कलेक्टर राजेश कुमार सिन्हा एवं जीपी अग्रवाल ने जनसुनवाई करते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया।

जनसुनवाई में छोटेलाल कोल सहित अन्य खारा ग्राम वासियों ने वनाधिकार पट्टा दिये जाने का आवेदन दिया जिसे जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग को कार्यवाही करने के लिये प्रेषित किया गया। इसी प्रकार कुशहा निवासी लोकेश प्रसाद मिश्रा के अवरूद्ध रास्ता को खोलने, डीही मनगवां निवासी गणेश प्रसाद कोल के निर्माण कार्य को रोके जाने, लौआ निवासी तीरथ प्रसाद पाण्डेय के स्थगन जारी होने से भूमि विभाजन कार्य में रोक लगाने के आवेदन को संबंधित तहसीलदार को कार्यवाही के लिये प्रेषित किया गया।

हरिजन सामूहिक कृषि सहकारी समिति कोटराखुर्द के अध्यक्ष ने भूमि आवंटन में प्राथमिक सदस्यों को वरीयता देने, रामसिंह बघेल बगैरह निवासी सलैया के रास्ता बहाल करने, शिवकुमार, अंगद प्रसाद आदि खैरा निवासी के अवरूद्ध रास्ता से अवरोध हटाने तथा गंगा प्रसाद पाठक निवासी रौरा संसारपुर के नक्शा तरमीम के आवेदनों में संबंधित तहसीलदार को समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। जबकि मिथिलेश कुमार सिंह निवासी तेंदुआ कोठार के नहर का मुआवजा देने के आवेदन पर भूअर्जन प्रभारी को, टिकुरी 37 निवासी शिवबहोर मिश्रा के गरीब कल्याण योजनान्तर्गत राशन प्रदान करने के आवेदन पर खाद्य विभाग को तथा कुशवार निवासी मुन्नीलाल साकेत के बिजली बिल में सुधार के आवेदन पर विद्युत विभाग को समाधान कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *