कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण

 

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण

रीवा 16 दिसम्बर 2025. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सगरा समिति द्वारा संचालित धान खरीदी केन्द्र कस्तूरी ट्रेड एवं चन्द्र प्रभा वेयर हाउस पहड़िया का निरीक्षण किया। उन्होंने खरीदी केन्द्र में की गई व्यवस्थाओं तथा खरीदी जा रही धान की क्वालिटी तथा तुलाई के संबंध में जानकारी ली।
कलेक्टर ने किसानों से संवाद करते हुए खरीदी केन्द्र में व्यवस्थाओं तथा खरीदी में लगने वाले समय के विषय में पूंछताछ की। किसानों ने कलेक्टर को अवगत कराया कि व्यवस्थित ढंग से धान की खरीदी की जा रही है तथा हम जिस दिन धान लेकर आते हैं उसी दिन तौल हो जाती है। कलेक्टर ने खरीदी से संबंध अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश दिये कि गुणवत्तापूर्ण धान की खरीदी करें, सही तौल करें तथा एक सप्ताह में किसानों के भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करायें। कलेक्टर ने वेयर हाउस में खरीदी उपरांत रखी गई धान की अवलोकन किया तथा टैग न लगे होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिये कि तुलाई के बाद बोरों की सिलाई कर तत्काल टैग लगाया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने खरीदी प्रभारी, समिति प्रबंधक व वेयर हाउस सर्वेयर को टैग न लगे होने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। किसान द्वारा गिरदावरी में फसल न प्रदर्शित करने की पटवारी की शिकायत पर एसडीएम को जांचकर पटवारी अर्चना पटेल के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान एसडीएम संजय जैन, खाद्य नियंत्रक कमलेश ताण्डेकर, महाप्रबंधक केन्द्रीय सहकारी बैंक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *