फसल अवशेष प्रबंधन कार्यशाला संपन्न, किसानों के मध्य किया गया सुपर सीडर एवं मल्चर का प्रदर्शन
फसल अवशेष प्रबंधन कार्यशाला संपन्न
किसानों के मध्य किया गया सुपर सीडर एवं मल्चर का प्रदर्शन
रीवा 13 नवम्बर 2025. सिरमौर विकासखण्ड के ग्राम गोदहा में फसल अवशेष प्रबंधन कार्यशाला में किसानों को नरवाई में आग न लगाने की समझाइश दी गई। इस अवसर पर बताया गया कि पराली में बिना आग लगाये भी गेंहू की बुवाई की जा सकती है। कार्यशाला में पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में किसानों को अवगत कराया गया। इस अवसर पर सुपर सीडर एवं मल्चर का प्रदर्शन भी किया गया। कृषि अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी ने सुपर सीडर, मल्चर सहित अन्य किसी यंत्रों पर अनुदान के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में उप संचालक यूपी बागरी, सहायक यंत्री मुनीस पाण्डेय सहित कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box