मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत सहायता राशि का अंतरण

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत सहायता राशि का अंतरण
रीवा 12 नवम्बर 2025. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को नवम्बर की आर्थिक सहायता राशि के राज्य स्तरीय अंतरण कार्यक्रम का आयोजन सिवनी से किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से राज्य की समस्त पात्र हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बेवकॉस्ट पोर्टल के माध्यम से किया गया, जिसे रीवा जिले के समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में लाभार्थी महिलाओं द्वारा देखा गया।
जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत नवम्बर के लिये 4,02,997 हितग्राहियों के खातों में 5,97,49,7100 (पाँच करोड़ सत्तानबे लाख उनचास हजार एक सौ रुपये) की राशि का अंतरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक लाभार्थी महिला कार्यक्रम से जुड़ सके तथा योजना की जानकारी प्राप्त कर सके।