उप मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से की सौजन्य भेंट

उप मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से की सौजन्य भेंट
रीवा 12 नवम्बर 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनसे विभिन्न जन कल्याणकारी विषयों पर सार्थक परिचर्चा की।
मध्यप्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं, और बुनियादी ढांचे के विस्तार पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे मध्य प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सके। केंद्र और राज्य के बीच समन्वय से मध्य प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
Facebook Comments Box