जिला न्यायालय 29 सितम्बर से नवीन भवन में होगा संचालित
जिला न्यायालय 29 सितम्बर से नवीन भवन में होगा संचालित
रीवा 24 सितम्बर 2025. जिला न्यायालय का नवीन भवन शासकीय इंजीनियरिंग कालेज के सामने स्थित है। पुराने भवन से समस्त आवश्यक सामग्री नवीन भवन में शिफ्ट कर दी गई है। इस संबंध में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राकेश मोहन प्रधान ने बताया कि जिला न्यायालय के तहत समस्त न्यायालयों का कार्य संचालन 29 सितम्बर से नवीन न्यायालय भवन में किया जाएगा। न्यायालयों में विचाराधीन व्यावहारिक एवं दाण्डिक प्रकरणों से संबंधित पक्षकार, गवाह, अधिवक्तागण एवं अन्य संबंधित व्यक्ति 29 सितम्बर से नवीन न्यायालय भवन में उपस्थित रहेंगे।
Facebook Comments Box