मुख्यमंत्री ने धान उत्पादक किसानों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रोत्साहन राशि अंतरित की

मुख्यमंत्री ने धान उत्पादक किसानों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रोत्साहन राशि अंतरित की

रीवा 24 सितम्बर 2025. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धान उत्पादक किसानों को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रोत्साहन राशि अंतरित की। उन्होंने बालाघाट जिले के कटंगी से 6.69 लाख धान उत्पादक किसानों के खातों में 337 करोड़ रूपये की प्रोत्साहन राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से भेजी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अन्नदाता के प्रति समर्पित है। किसानों की परेशानी में हर समय सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हम किसानों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि पराली न जलाये। प्राकृतिक खेती अपनाकर धरती को बचायें। बालाघाट से प्रसारित कार्यक्रम को कलेक्ट्रेट में देखा गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, जिला पंचायत सदस्य गुलबसिया वर्मा, जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा तिवारी, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, उप संचालक कृषि कल्याण यूपी बागरी सहित कृषक उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *