स्वर्गीय श्री रमाकांत तिवारी सुचिता के प्रतीक थे – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

स्वर्गीय श्री रमाकांत तिवारी सुचिता के प्रतीक थे – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल
पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री रमाकांत तिवारी के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

रीवा 18 सितम्बर 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि स्वर्गीय श्री रमाकांत तिवारी सुचिता के प्रतीक थे। वह एक आदर्श नेता, जुझारू व्यक्ति के साथ-साथ जन-जन के हितैषी थे। उप मुख्यमंत्री ने चाकघाट में आयोजित पूर्व मंत्री श्री रमाकांत तिवारी के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
चाकघाट नेहरू स्मारक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री तिवारी अन्याय और अत्याचार के खिलाफ बज्र के समान कठोर थे पर दीन दुखिओं की मदद के लिए फूल से भी ज्यादा कोमल थे। श्री शुक्ल ने कहा कि स्वर्गीय श्री तिवारी ने सुचिता की राजनीति की। समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को मदद मिले यही उनका उद्देश्य था। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र को वरदान बनाने के लिए प्रलोभन से दूर रहकर राजनीति करनी चाहिए तभी निर्भय होकर कार्य किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पंडित अटल बिहारी वाजपेयी एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सुचिता के राजनीति के प्रेरणा स्त्रोत हैं। स्वर्गीय श्री रमाकांत तिवारी जी ने भी इसी राह पर चलकर दीन दुखिओं की सेवा की थी। उनको सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके द्वारा स्थापित आदर्शों का अनुसरण किया जाय। हम सब स्वर्गीय श्री तिवारी जी को स्मरण करने के लिए प्रतिवर्ष आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लेगें। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय तिवारी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सांसद श्री जनार्दन मिश्र, विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति, पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, गंगेव जनपद अध्यक्ष विकास तिवारी, विद्याप्रकाश श्रीवस्ताव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आयोजक कौशलेश तिवारी (तिवारी लाल) ने अतिथियों का स्वागत किया

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *