कोर्ट में लंबित प्रकरणों के अलावा सभी पेंशन प्रकरण सात दिन में दर्ज करें – कमिश्नर

रोजगार मेले से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों की सूची प्रस्तुत करें – कमिश्नर
कोर्ट में लंबित प्रकरणों के अलावा सभी पेंशन प्रकरण सात दिन में दर्ज करें – कमिश्नर

रीवा 02 सितंबर 2025.कमिश्नर बीएस जामोद ने संभागीय समीक्षा बैठक में टीएल पत्रों के निराकरण तथा रोजगार मेले की तैयारियों की समीक्षा की। कमिश्नर ने कहा कि रोजगार तथा स्वरोजगार से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों की विभागवार एवं जिलावार सूची बनाएं। सभी अधिकारी एक सप्तााह में हितग्राहियों की सूची प्रस्तुत कर दें। स्वरोजगार से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों के निर्धारित लक्ष्य से 50 प्रतिशत अधिक प्रकरण 15 सितम्बर तक बैंकों में दर्ज कराएं। महिला स्वसहायता समूहों के बैंक लिंकेज और ऋण अनुदान के प्रकरण भी लक्ष्य के अनुसार दर्ज करें। रोजगार मेले में बैंकों द्वारा मुद्रा योजना तथा अन्य योजनाओं से स्वीकृत ऋण प्रकरणों में ऋण राशि का वितरण किया जाएगा। संभागीय अधिकारी अपने अधीनस्थ जिलाधिकारियों से समन्वय बनाकर विभागीय योजनाओं के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें। रोजगार मेले की तैयारियों में किसी तरह की कोर कसर न रखें।
कमिश्नर ने कहा कि रोजगार मेले में 50 हजार से अधिक हितग्राहियों को लाभन्वित किया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए जिला स्तर पर रोजगार मेले आयोजित करें। विकासखण्ड स्तर पर शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों का चयन कर उनके आवेदन पत्र भरवाएं। विभिन्न कंपनियों और निजी संस्थाओं में रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए इन्हेंे रोजगार मेलों में शामिल करें। आउटसोर्स सेवाएं देने वाली कंपनियों, सुरक्षा संस्थाान तथा निजी संस्थाओं को भी रोजगार मेले में शामिल करें। औद्योगिक इकाईयों तथा बड़े निजी संस्थानों में भी रोजगार के अवसरों का पूरा लाभ हितग्राहियों को दें। कमिश्नर ने कहा कि जिन व्यक्तियों के प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन हैं उन्हें छोड़कर शेष सेवानिवृत्त सभी शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण सात दिवस में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत कर दें। पेंशन प्रकरणों के निराकरण और रोजगार मेले की तैयारियों की हर सप्ताह रिपोर्ट दें।
बैठक में कमिश्नर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों तथा समाधान ऑनलाइन के एजेण्डां बिन्दुंओं के लंबित प्रकरणों में विशेष ध्यान दें। सीएम हेल्प लाइन में 100 दिन से अधिक समय से लंबित सभी प्रकरणों को सात दिवस में निराकरण करें। अधिकारी लंबित प्रकरणों का स्वयं अध्ययन करके तथ्यपूर्ण प्रतिवेदन दर्ज करें। कम से कम पांच हितग्राहियों से चर्चा करके लंबित प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराएं। ई आफिस में इस सप्ताह कम फाइलें दर्ज हुई हैं। अब तक संभागीय कार्यालय में 3706 फाइलें क्रिएट हुई हैं तथा 15760 फाइलों का मूवमेंट हुआ है। संभागीय अधिकारी सभी अभिलेख और फाइलें ई आफिस के माध्यम से ही भेजें। जिन अधिकारियों के पास मऊगंज और मैहर जिलों का प्रभार है वे प्रत्येंक बुधवार और गुरूवार को इन जिलों में जाकर कार्य करें। मऊगंज में 7 सितम्बर को मुख्यमंत्री जी का दौरा प्रस्तावित है। सभी संबंधित अधिकारी समय पर दौरे की तैयारियां पूरी कर लें। कमिश्नर ने कहा कि सभी संभागीय और जिला अधिकारी वेंकट क्लब की सदस्यता लेकर खेलकूद की गतिविधियों में शामिल हों। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए विभिन्न तरह के खेलों में शामिल होना सबसे लाभप्रद होता है। बैठक में संयुक्त आयुक्त सुदेश मालवीय, संयुक्त आयुक्त दिव्या त्रिपाठी, अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डॉ आरपी सिंह, डीन मेडिकल कालेज डॉ सुनील अग्रवाल, क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य डॉ एमएल गुप्ता, अधीक्षण यंत्री पीएचई महेन्द्र सिंह, मुख्य अभियंता ऊर्जा प्रमा पाण्डेय, प्रभारी संयुक्त संचालक कृषि प्रीति द्विवेदी, क्षेत्रीय संचालक एमपीआईडीसी यूके तिवारी तथा सभी संभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *