जनसुनवाई में राजस्व, भूअर्जन मुआवजा सहित अन्य आवेदनों की हुई सुनवाई

जनसुनवाई में राजस्व, भूअर्जन मुआवजा सहित अन्य आवेदनों की हुई सुनवाई
जनसुनवाई में 96 आवेदकों ने दिये आवेदन

रीवा 19 अगस्त 2025. प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में राजस्व, भूअर्जन मुआवजा, पेंशन आदि से संबंधित 96 आवेदन प्रस्तुत हुए। अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी एवं डिप्टी कलेक्टर राजेश सिन्हा ने आवेदकों को समस्यायें सुनीं संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यवाही करने हेतु आवेदन पत्र प्रेषित किये।

कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में गिरजेश तिवारी बड़ागांव एवं सुमेदा निवासी पारसनाथ सिंह ने अधिगृहीत भूमि का मुआवजा दिलाने तथा मोंहरिया निवासी राजबहोर तिवारी ने नहर में भूमि अधिगृहण की राशि का मुआवजा दिलाये जाने का आवेदन किया जिन्हें संबंधित एसडीएम को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। इसी प्रकार इटौरा निवासी रामलोटन साकेत के अति गरीबी कार्ड बनाने, रामनिवास निवासी छिरहटा के अवैध कब्जा कर घर बनाने के कार्य को रोकने, पटना निवासी दशरथ के अवैध भूमि से कब्जा हटाने तथा सेमरी कला निवासी उमाशंकर के खाता पृथक कर नक्शा तरमीम किये जाने के आवेदनों में संबंधित तहसीलदार को कार्यवाही के लिये निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में मुद्रिका प्रसाद बहेलिया गोविंदगढ़ निवासी ने सीमांकन का आवेदन दिया जबकि टीकर निवासी अभय कुमार तिवारी ने न्यायालय के आदेश के उपरांत भी सीमांकन व नक्शा तरमीम व होने का आवेदन प्रस्तुत किया जिन्हें नायब तहसीलदार गोविंदगढ़ को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। मुन्नीदेवी निवासी पथरौड़ा के वर्षा से क्षतिग्रस्त मकान की क्षति पूर्ति के आवेदन पर तहसीलदार जवा को तथा शाहपुर निवासी ज्ञानेन्द्र शुक्ल के आवास की द्वितीय किश्त की राशि दिलाये जाने के आवेदन पर सीईओ सिरमौर को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। संदीप शुक्ल सुंदर नगर ने आवेदन किया कि हर्दी निवासी नरेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा सिरमौर व मनगवां दो तहसीलों से किसान सम्मान निधि का लाभ लिया जा रहा है जांच कराई जाय। अपर कलेक्टर ने तहसीलदार सिरमौर को जांचकर तथ्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *