हर घर तिरंगा अभियान में निकाली गई तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान में निकाली गई तिरंगा यात्रा
रीवा 08 अगस्त 2025. जिले भर में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियाँ की जा रही हैं। आमजनता की अभियान में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने बताया कि जनपद पंचायत रीवा, जनपद पंचायत गंगेव तथा मऊगंज जिले की नईगढ़ी जनपद पंचायत में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने भी तिरंगे के साथ रैली निकालकर हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया। कंदैला स्कूल के विद्यार्थियों ने भी तिरंगा रैली निकाली। सभी जनपद पंचायतों और ग्राम पंचायतों में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।
Facebook Comments Box