सारा पोर्टल पर 1011861 किसानों की दर्ज होगी फार्मर रजिस्ट्री
सारा पोर्टल पर 1011861 किसानों की दर्ज होगी फार्मर रजिस्ट्री
रीवा 07 अगस्त 2025. किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ ऑनलाइन दिया जा रहा है। किसान सम्मान निधि तथा खेती से जुड़ी अन्य योजनाओं के अनुदान ऑनलाइन प्राप्त होते हैं। एग्रोस्टेक परियोजना के तहत किसानों को ऑनलाइन लाभ देने के लिए सारा पोर्टल पर फार्मर रजिस्ट्री की जा रही है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि जिले के कुल 10 लाख 11 हजार 861 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री सारा पोर्टल पर की जाएगी। तहसील गुढ़ में 70237, त्योंथर में 127989, सेमरिया में 97612, मनगवां में 124260, जवा में 105428, सिरमौर में 112695, रायपुर कर्चुलियान में 79076, तहसील हुजूर में 118581 तथा हुजूर नगर तहसील में 175983 किसानों की कुल संख्या है। कलेक्टर ने कहा है कि सभी तहसीलदार किसानों को एग्रोस्टेक योजना का लाभ देने के लिए ग्रामवार शिविर लगाकर किसानों की पोर्टल पर ई केवाईसी कराकर फार्मर रजिस्ट्री दर्ज कराएं। कॉमन सर्विस सेंटर, स्थानीय युवा, पटवारी तथा किसान पोर्टल पर ई केवाईसी दर्ज कर सकते हैं। एक माह की अवधि में फार्मर रजिस्ट्री का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें।