सड़क दुर्घटना पीड़ित को गोल्डेन आवर में अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेगा पुरस्कार – कलेक्टर

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेश उपचार उपलब्ध करायें – कलेक्टर
सड़क दुर्घटना पीड़ित को गोल्डेन आवर में अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेगा पुरस्कार – कलेक्टर

रीवा 01 अगस्त 2025. सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेश उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में निजी अस्पताल प्रबंधकों की बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने निर्देश दिये कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों को उपचार दिलाये जाने के लिये सभी अस्पताल पोर्टल में 5 अगस्त तक पंजीबद्ध हों तथा पीड़ितों को कैशलेश उपचार सुनिश्चित करायें।
कलेक्टर ने कहा कि सड़क दुर्घटना पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को राहगीर योजनान्तर्गत 25 हजार रूपये का पुरस्कार भी दिया जायेगा अत: सभी अस्पताल में रजिस्टर संधारित करें तथा उसमें पहुंचाने वाले का नाम व मोबाइल नं. अंकित करें। कलेक्टर ने बताया कि कैशलेश उपचार उपलब्ध कराने के उपरांत संबंधित अस्पताल को शासन द्वारा राशि का भुगतान किया जायेगा। उन्होंने अपेक्षा की कि सभी अस्पताल दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा उपचार देंगे ताकि संबंधित मरीज की जांच बच सके साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दें और दुर्घटना पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति का विवरण रजिस्टर में दर्ज करें। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शुक्ल ने अस्पताल प्रबंधकों से अपेक्षा की कि नियत समय तक पोर्टल में आवश्यक जानकारी दर्ज करायें तथा अन्य औपचारिकताओं की पूर्ति सुनिश्चित करें ताकि कैशलेश योजना के तहत राशि संबंधित अस्पताल को मिल सके।

सड़क दुर्घटना होने पर ईडार के माध्यम से किये जाने वाली
कार्यवाही की कलेक्टर ने की समीक्षा

रीवा 01 अगस्त 2025. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में जिले में सड़क दुर्घटना होने पर ईडार पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा किये जाने वाली कार्यवाही की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि संबंधित थाना से ईडार में समस्त जानकारी व डाटा इंट्री अपलोड करने के उपरांत संबंधित सड़क निर्माण एजेंसी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों तथा मुख्य सड़कों में दुर्घटनाओं के अधिक प्रकरण सामने आते हैं। संबंधित सड़क निर्माण एजेंसी थानों द्वारा दर्ज किये एफआईआर के उपरांत संपूर्ण विवरण अनुसार कार्यवाही करें। दुर्घटना संभावित स्थानों में सड़क सुधार, प्लेटफार्म निर्माण तथा संकेतक आदि लगाकर दुर्घटना से बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित करायें। उन्होंने पुलिस विभाग के साथ ही सड़क निर्माण एजेंसियों के प्रमुखों को शामिल कर वाट्सअप ग्रुप बनाने के निर्देश बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण विभाग यूजर आईडी पासवर्ड का उपयोग करें। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि प्रति सप्ताह यह बैठक आयोजित करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *