बहनो को तोहफा, बारकोड स्कैन करते ही राखी लेने घर पहुंचेगा डाकिया

बहनो को तोहफा, बारकोड स्कैन करते ही राखी लेने घर पहुंचेगा डाकिया

रीवा 31 जुलाई 2025. रक्षाबंधन के पावन पर्व में इस बार डाकघर ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। अब भाईयों को राखी भेजने के लिए बहनों को डाकघर नहीं जाना होगा, सिर्फ स्कैनर से स्कैन करना होगा और पोस्टमैन घर आकर राखी का पार्सल पिकअप कर लेगा। अधीक्षक डाकघर आर.के. तिवारी ने बताया कि राखी के खास मौके पर प्रधान डाकघर में यह सुविधा आरंभ की गई है। अब बहनों को डाकघर जाने की जरूरत नहीं होगी। बारकोड को स्कैन करने से बहने सीधी पोस्टमास्टर से वाट्सअप पर जुड जाएंगी। पोस्टमैन खुद बहनों के घर पहुंच कर पार्सल पिकअप करेंगे। पार्सल बुक कराकर रसीद भी प्रदान करेंगे। घर बैठे राखी सुरक्षित भाईयों के पास पहुंचाने की जिम्मेदारी डाकघर ने उठाई है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *