संजीवनी क्लीनिक में किया गया वृक्षारोपण
संजीवनी क्लीनिक में किया गया वृक्षारोपण
रीवा 31 जुलाई 2025. एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। कमिश्नर बीएस जामोद के निर्देशन में संजीवनी क्लीनिक में आम, जामुन, मुनगा आदि फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर डॉ. के.बी. गौतम, डॉ. प्रियांश सिंह, सौरभ पाण्डेय एवं संस्था के कर्मचारी उपस्थित रहे।
Facebook Comments Box