टीआरएस कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

टीआरएस कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रीवा 30 जुलाई 2025. उच्च शिक्षा विभाग एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयास से उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में टीआरएस कॉलेज रीवा में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्क्रीनिंग विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. अर्पिता अवस्‍थी ने कहा कि उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम की गतिविधियों से छात्रों का स्वास्थ्य बेहतर होगा। वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्‍वस्‍थ्‍य होंगे और बेहतर भविष्य का निर्माण करेंगे।
जिला शीघ्र हस्तक्षेप प्रबन्धक सह जिला समन्वयक आरएसके विष्णु प्रताप सिंह ने उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम के उद्देश्य एवं गतिविधियों के बारे जानकारी दीI स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ के बी गौतम ने बताया कि बच्‍चों में मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रखना बहुत जरूरी है। उन्‍होंने कहा कि मानसिक और भावनात्मक समस्या महसूस होने पर टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 14416 अथवा 1800 891 4416 पर किसी भी समय कॉल कर निःशुल्क परामर्श प्राप्त किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग से विषय विशेषज्ञ डॉ रोबिन गोयल ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि चिंता, डिप्रेसन, तनाव, आत्महत्या संबधी आचरण, नींद नही आना, जी घबराना, खुशी की लगातार अनुभूति, कंपकंपी, क्रोध, भय, उदासी आदि लक्षण होने पर तत्काल मनोरोग विशेषज्ञ से सलाह लें। कार्यक्रम में डॉ सुनील अवस्थी नोडल अधिकारी एनसीडी ने असंचारी रोग के लक्षणों को पहचानने एवं सजग जागरूक रहने के लिए तौर तरीके बताए। कार्यक्रम में ब्‍लड बैंक प्रभारी डॉ. शबा हुसैन ने रक्‍तदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अलका सिंह उमंग काउंसलर ने माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक डॉ. रावेन्‍द्र सिंह द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्राध्‍यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *