अन्‍तर्राष्‍ट्रीय बाघ दिवस पर व्‍हाइट टाइगर सफारी में कार्यक्रम आयोजित

अन्‍तर्राष्‍ट्रीय बाघ दिवस पर व्‍हाइट टाइगर सफारी में कार्यक्रम आयोजित
रीवा 29 जुलाई 2025. विश्व भर में बाघों के संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 29 जुलाई को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एण्ड जू मुकुन्दपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जू और सफारी का भ्रमण कराया गया। भ्रमण उपरांत बच्चों ने निबंध, चित्रकला, पेंटिंग, क्विज टेस्ट और अन्य वन्यजीव आधारित खेलों में भाग लिया। जू प्रबंधन द्वारा बाघों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए जागरुकता व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा बाघों की जीवन शैली, आवास और घटते वनों के कारणों से संबंधित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को संचालक जू रामेश्वर तेकाम द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर जू में कार्यरत फील्ड स्टाफ को रेनकोट, टॉर्च, शूज और अन्य सुरक्षा सामग्री वितरित की गई। उत्कृष्ट कार्य कर रहे श्रमिकों को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान क्यूरेटर श्रीमती बीनू सिंह बघेल, उप वनक्षेत्रपाल रविशंकर यादव, वनरक्षक लोकेश दुबे, अभिषेक विश्वकर्मा, नितेंद्र आर्य एवं स्टाफ उपस्थित रहा।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *