ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनायें – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनायें – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
रीवा 16 जुलाई 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए कहा है कि प्रतिदिवस ओपीडी की संख्या कम से कम 50 हो तथा सभी चिकित्सक व स्टाफ नियत समय तक प्रतिदिवस अनिवार्यत: स्वास्थ्य केन्द्रों में उपस्थित रहें।
उप मुख्यमंत्री ने अमहिया रीवा स्थित निवास में आयोजित बैठक में विधानसभा रीवा क्षेत्र अन्तर्गत ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्रों में ब्लड कलेक्शन करते हुए टेली मेडिसिन की भी सेवाएँ मरीजों को उपलब्ध कराई जांय। उन्होंने कहा कि ओपीडी बढ़ाने तथा टेली मेडिसिन की सुविधा से ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ही इलाज मिल सकेगा और जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ कम होगी। उन्होंने मेडिकल आफीसर्स से पूरी तन्ययता से गरीबों की सेवा करने की अपेक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केन्द्रों में बाउण्ड्री बाल निर्माण तथा साफ-सफाई के संबंध में जानकारी ली। बैठक में चिकित्सक व संबंधित जन उपस्थित रहे।