कामन सर्विस सेंटर के 16 वें स्थापना दिवस पर कार्यशाला का आयोजन संपन्न

शासन की योजनाओं का ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राहियों को लाभ दिलाने में कामन सर्विस सेंटर की भूमिका महत्वपूर्ण – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल
कामन सर्विस सेंटर के 16 वें स्थापना दिवस पर कार्यशाला का आयोजन संपन्न
रीवा 16 जुलाई 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक लाभ दिलाने में कामन सर्विस सेंटर की भूमिका महत्वपूर्ण है। सीएससी द्वारा हितग्राहियों से समस्त औपचारिकताओं की पूर्ति कराकर उन्हें योजनाओं का लाभ लेने का पात्र बनाया जाता है। उन्होंने कामन सर्विस सेंटर के ग्रामीण क्षेत्र के इन्टरप्रेन्योरशिप को अपनी शुभकामनाएँ दी तथा अपेक्षा की कि वह जनकल्याण के कार्य में सतत क्रियाशील रहे।
कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में कामन सर्विस सेंटर के 16वें स्थापना दिवस पर आयोजित संभाग स्तरीय कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएससी के माध्यम से लोगों को आधार से लेकर अन्य योजनाओं का लाभ दिलाया जाता है। ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे व्यक्ति जो शासन की योजनाओं का लाभ ले पाने में आगे नहीं आ पाते उन्हें सीएससी योजनाओं का लाभ लेने का पात्र बनाया जाता है। श्री शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही है। इनमें आगे आकर लाभ लेना आवश्यक है। लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही है जिसके माध्यम से प्रदेश की लगभग आधी आबादी आर्थिक तौर पर सशक्त हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था आने वाले समय में विश्व में तीसरे स्थान पर होगी। कार्यक्रम में विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, महाप्रबंधक केन्द्रीय सहकारी बैंक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय सहित सीएससी के प्रभारी उपस्थित रहे।