संभागीय अधिकारियों ने जल संरक्षण कार्यों का लिया जायजा

संभागीय अधिकारियों ने जल संरक्षण कार्यों का लिया जायजा

रीवा 13 जून 2025. रीवा संभाग के सभी जिलों में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण तथा संवर्धन के कार्य किए जा रहे हैं। कमिश्नर बीएस जामोद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान की मानीटरिंग के लिए संभागीय अधिकारियों के दल तैनात किए गए हैं। इन दलों द्वारा लगातार जल संरक्षण कार्यों का जायजा लिया जा रहा है। दल के सदस्यों ने सतना जिले के जनपद पंचायत रामपुर बघेलान की ग्राम पंचायत छिबौरा में खेत तालाब निर्माण, कुएं में रिचार्ज पिट निर्माण तथा सोकपिट निर्माण का जायजा लिया। एक अन्य दल ने रीवा जिले के ग्राम रीठी और जिउला ग्रामों में जल गंगा संवर्धन अभियान में भागीदारी निभाई। दल के सदस्यों द्वारा इन गांवों में बनाए जा रहे चार खेत तालाबों तथा जल संरक्षण के अन्य कार्यों का जायजा लिया गया। इन दलों में अधीक्षण यंत्री ऊर्जा प्रमा पाण्डेय, महाप्रबंधक ग्रामीण विकास अभिकरण एसके मिश्रा, सहायक संचालक खनिज बसंतराम, सहायक संचालक कृषि प्रीति द्विवेदी, क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य डॉ एमएल गुप्ता तथा अन्य अधिकारी शामिल रहे। दल के सदस्यों ने सरपंच, पंच एवं ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *