आदिगुरू शंकराचार्य का दर्शन ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाएगा – सांसद

आदिगुरू शंकराचार्य का दर्शन ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाएगा – सांसद
जन अभियान परिषद द्वारा आदि शंकराचार्य के व्याख्यान कार्यक्रम में जुटे विद्वान

रीवा 14 मई 2025. प्रदेश भर में आदिगुरू शंकराचार्य की जयंती के संदर्भ में लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस क्रम में रीवा में जिला पंचायत सभागार में व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान के मुख्य अतिथि सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने कहा कि आदिगुरू शंकराचार्य जी के जीवन दर्शन को जानना सभी के लिए आवश्यक है। शंकराचार्य जी ने देश मे समरसता व एकात्म के कार्य किया। आज देश मे सामाजिक कटुता को दूर कर, सामाजिक एकता के लिए कार्य किया जा रहा है। देश की राष्ट्रीय सरकार, आदिगुरू शंकराचार्य जी के दर्शन को आत्मसात कर, देश को 2027 तक विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने हेतु संकल्पित है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जन अभियान परिषद के शासी निकाय सदस्य कृष्णकांत दुबे ने कहा कि परिषद वर्तमान समय मे सांस्कृतिक विकास की दृष्टि से देश के महापुरुषों के जीवन प्रसंगों को लेकर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। आदिगुरू का संपूर्ण जीवन आध्यात्मिक चिंतन व दर्शन को दिखाता है। व्याख्यान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यवक्ता स्वामी बल्लभ चैतन्य जी ने बताया कि आदि गुरू ने 32 वर्ष के संक्षिप्त जीवनकाल में, चार पीठ, स्थापित करते हुए इन पीठो में वेद व उपनिषद के अध्धय्यन व शोध प्रारम्भ कराए। शंकराचार्य जी ने इस छोटी सी अवधि में ब्राम्हसूत्रो पर भाष्य लिखे। साथ ही देश को धार्मिक व सांस्कृतिक रूप से एकरूपता प्रदान की। व्याख्यान कार्यक्रम को प्रसिद्ध समाजसेवी व विधिवेत्ता संतोष अवधिया व संम्भाग समन्वयक जन अभियान परिषद प्रवीण पाठक ने भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि परिषद द्वारा प्रदेश के सभी 313 विकासखंड में आदिगुरू के जीवन पर आधारित व्याख्यान कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। व्याख्यान कार्यक्रम का संचालन युवा कवि सिद्धार्थ श्रीवास्तव द्वारा व आभार विकासखंड समन्वयक अमित अवस्थी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुषमा शुक्ल, अनिता मिश्रा, धीरेंद्र शुक्ल राजेश अवधिया, देवेंद्र दुबे, अरुण तिवारी एवं ज़िलें से आये नवांकुर संस्था प्रमुख, परामर्शदाता, सीएमसीएलडीपी के छात्र व प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *