चित्रकूट में माँ मंदाकिनी के स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

चित्रकूट में माँ मंदाकिनी के स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
रीवा संभाग के कमिश्नर ने सफाई अभियान में किया श्रमदान

रीवा 26 मई 2025.जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अविरल एवं निर्मल माँ मन्दाकिनी के संकल्प के साथ चित्रकूट के पूज्य सन्त समाज, सामाजिक संस्थाओं एवं रहवासियों की सक्रिय सहभागिता के साथ माँ मन्दाकिनी स्वच्छता अभियान आरम्भ हुआ। माँ मन्दाकिनी के स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्य मंत्री श्री रामकेश निषाद, जल पुरुष पद्मश्री उमाशंकर पांडेय, श्री विराग गुप्ता, पूर्व मंत्री श्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय के साथ रीवा संभाग के कमिश्नर बी. एस. जामोद भी मन्दाकिनी नदी के स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए और श्रमदान किया।

दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन के संयोजकत्व व जन अभियान परिषद एवं विभिन्न संगठनों के सहयोग से चित्रकूट में पूरे उत्साह के साथ यह अभियान शुरू हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संतगण, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, जन अभियान परिषद के सम्भागीय समन्वयक प्रवीण पाठक, एसडीएम मझगवां ए पी द्विवेदी, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद के कार्यकर्ता व चित्रकूट के रहवासियों ने भी मन्दाकिनी नदी के सफाई अभियान में अपनी सहभागिता निभाई कार्यक्रम में शामिल हुए।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *