स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकाला गया कैण्डल मार्च

shahdol rsji c m

देश की आजादी के 70 वर्ष पूरे होने पर मनाये जा रहे याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज शाम निकाले गये कैण्डल मार्च में उद्दोग तथा शहडोल जिला प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नागरिक, स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता दर्ज की।
स्वतंत्रता प्राप्ति के अवसर को उत्सव के रूप में मनाने के उद्देश्य को लेकर यह कैण्डल मार्च निकाला गया ।
कैण्डल मार्च के दौरान गाये जा रहे देशभक्ति के तरानों ने माहौल को राष्ट्र के प्रति त्याग और समर्पण की भावनाओं से ओतप्रोत कर दिया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *