विधानसभा अध्यक्ष ने स्व. केशव पाण्डेय को श्रृद्धांजलि अर्पित की
विधानसभा अध्यक्ष ने स्व. केशव पाण्डेय को श्रृद्धांजलि अर्पित की
रीवा 03 मार्च 2025. विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने प्रदेश मंत्री श्री राजेश पाण्डेय जी के निवास पर उनके पिता एवं वरिष्ठ नेता स्व. केशव पाण्डेय के दु:खद निधन पर शोक प्रकट किया तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर ढांढस बंधाया। विधानसभा अध्यक्ष ने स्वर्गीय श्री केशव पांडेय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
विधानसभा अध्यक्ष ने स्व. अर्जुन सिंह चौहान को श्रद्धासुमन अर्पित किये
रीवा 03 मार्च 2025. विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने वरिष्ठ नेता श्री अर्जुन सिंह चौहान के दु:खद निधन पर उनके हेडगेवार नगर स्थित निवास पहुंच कर शोक संवेदना प्रगट करते हुए शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। विधानसभा अध्यक्ष ने स्वर्गीय श्री अर्जुन सिंह चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।