उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल शिवमहापुराण कथा में हुए शामिल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल शिवमहापुराण कथा में हुए शामिल
रीवा 02 मार्च 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल रामपुर बघेलान में आयोजित शिवमहापुराण कथा में शामिल हुए। इस अवसर पर व्यास पीठ पर विराजित राजगुरु श्री बद्री प्रपन्नाचार्य जी से उन्होंने आशीर्वाद प्राप्त किया और शिव महापुराण की कथा का श्रवण किया। रामपुर बघेलान विधायक श्री विक्रम सिंह और श्रीमती शिवांगी सिंह द्वारा स्व हर्ष नारायण सिंह पूर्व मंत्री की पुण्य तिथि पर रामपुर बघेलान में 25 फरवरी से 5 मार्च तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने स्व हर्ष नारायण सिंह जी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए।
Facebook Comments