प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के स्मारक पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये

090816n23

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अलीराजपुर जिले के भाबरा में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जन्म-स्थली पर बने आजाद स्मारक पहुँचकर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। उन्होंने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस अवसर पर अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के जीवन वृत्त पर केन्द्रित ”आजाद कथा” चित्र-प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, जिले के प्रभारी और सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा, पुलिस महानिदेशक श्री आर.के. शुक्ला, संभागायुक्त श्री संजय दुबे और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री विपिन माहेश्वरी सहित जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *