उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बाबा महाकाल महाराज के दर्शन किये

उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बाबा महाकाल महाराज के दर्शन किये

भोपाल 23 जनवरी 2025

मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुँचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये ।
मन्दिर परिसर मे नगर निगम सभापति श्री मति कलावती यादव दीदी ने उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया,

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सत्कार शाखा प्रभारी श्री चंद्रप्रकाश शर्मा द्वारा श्री शुक्ल का स्वागत व सम्मान किया गया।

Facebook Comments Box