स्वास्थ्य सेवायें बेहतर कराने के लिए हर संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे – उप मुख्यमंत्री
उप मुख्यमंत्री ने करहिया नम्बर दो में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का किया लोकार्पण
किसान, गरीब और आमजनों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है – उप मुख्यमंत्री
स्वास्थ्य सेवायें बेहतर कराने के लिए हर संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे – उप मुख्यमंत्री
रीवा 20 जनवरी 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा शहर के समीप करहिया नम्बर दो में 60 लाख रुपए की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए हर संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नवनिर्मित भवन इसका प्रमाण है। डॉक्टर और अन्य चिकित्साकर्मी सेवा की भावना से रोगियों का तत्परता से उपचार कर इसे सार्थक बनाएं। प्रदेश में तीन हजार डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों की भर्ती की जा रही है। रीवा का सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल जटिल रोगों का उपचार लगातार सफलतापूर्वक कर रहा है। इस अस्पताल को हर आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराया गया है। जिसके फलस्वरूप ओपन हार्ट सर्जरी तथा किडनी ट्रांसप्लांट जैसे आपरेशन भी यहाँ हो रहे हैं। किसान, गरीब और आमजनों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए लगातार स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण करें। इनमें यदि संसाधनों की कमी है तो उसे पूरा कराया जाएगा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पास जनकल्याण के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं है। यहाँ अगडाल में स्वास्थ्य केन्द्र भवन की माँग रखी गई। इसे तत्काल मंजूर कर दिया गया है। दो-तीन दिनों में इसका कार्य शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, जिला भाजपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा आमजन उपस्थित रहे।