स्पोर्टस काम्पलेक्स पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल,खेल सुविधाओं की ली जानकारी

स्पोर्टस काम्पलेक्स पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल
खेल सुविधाओं की ली जानकारी

रीवा 13 जनवरी 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल प्रात: अपने भ्रमण के क्रम में स्पोर्टस काम्पलेक्स पहुंचे तथा वहां प्रदान की जा रही खेल सुविधाओं की जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ने स्पोर्टस काम्पलेक्स में विभिन्न खेल विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों से संवाद किया तथा व्यवस्थाओं के संबंध में पूंछताछ की। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने उप मुख्यमंत्री जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि आपके प्रयास से हमें यह अनुपम सौगात मिली है। स्पोर्टस काम्पलेक्स में हम विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण ले रहे हैं तथा खेल गतिविधियों में भी शामिल हो रहे हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *