उप मुख्यमंत्री ने बीहर रिवर फ्रंट कार्य का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री ने बीहर रिवर फ्रंट कार्य का किया निरीक्षण

रीवा 13 अक्टूबर 2024. उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में बीहर रिवरफ्रंट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बाबा घाट से पचमठा होकर किले के पीछे राजघाट तक बनाए जा रहे रिवरफ्रंट के निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी प्रगति पर निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त की तथा गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने रिवरफ्रंट में कराए जाने वाले अन्य कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बाबा घाट स्थित विश्वकर्मा मंदिर के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया तथा शेष कार्यों को पूर्ण कर इसको आकर्षक रूप देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त सौरभ सोनवणे सहित निर्माण विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *