उप मुख्यमंत्री ने कैंसर यूनिट निर्माण का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री ने कैंसर यूनिट निर्माण का किया निरीक्षण

रीवा 29 सितम्बर 2024. मेडिकल कॉलेज तथा संजय गांधी हास्पिटल के सहयोग से संचालित कैंसर यूनिट का निर्माण किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने नवीन भवन निर्माण का जायजा लिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भवन का निर्माण शीघ्र पूरा करायें। कैंसर के उपचार के लिए आधुनिकतम लीनेक मशीन 32 करोड़ रूपये की लागत से रीवा के लिए खरीदी गयी है। भवन का निर्माण पूरा होते ही रोगियों को कैंसर की जांच और उपचार की सुविधा मिल जायेगी। रोगियों को भोपाल, नागपुर, मुम्बई नहीं जाना पड़ेगा। निर्माण कार्य में समुचित तेजी न होने पर उप मुख्यमंत्री ने निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को कड़ी पटकार लगायी। उप मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को रोगियों के उपचार के संबंध में निर्देश दिये। इस अवसर पर चिकित्सा विभाग के संचालक डॉक्टर अरूण श्रीवास्तव, डीन डॉ. सुनील अग्रवाल, अधीक्षक सुपर स्पेशलिटी डॉ. अक्षय श्रीवास्तव, अधीक्षक संजय गांधी हॉस्पिटल डॉ. राहुल मिश्रा तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री ने सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल के विस्तार के लिए स्वीकृत नवीन भवन निर्माण का भी निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करायें जिससे सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल में 400 बेड में उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सके।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *