उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल रीवा इन्फ्लुएंशर मीट में हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल रीवा इन्फ्लुएंशर मीट में हुए शामिल

रीवा 08 सितम्बर 2024. उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल आज शहर के डंग पैलेस होटल में आयोजित युवा संवाद संगठन पर्व अंतर्गत रीवा इनफ्लुएंसर मीट 2024 में शामिल हुए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी और विकास कार्यों को जन समाज तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर की भूमिका आज के दौर में सबसे अहम है। आज जो भी विकास हो रहा है आने वाली पीढ़ी के लिए हो रहा है। हरित क्रांति, पर्यटन क्रांति और औद्योगिक क्रांति जिस जगह होगा, वहां लोग गरीब नहीं सशक्त होंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया में नंबर एक होने के साथ आर्थिक महाशक्ति बनने जा रहा है। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर समाज को प्रभावित करने की शक्ति रखता है। इसलिए सोशल मीडिया का सही उपयोग करें। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अजय सिंह, विभिन्न सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि, समाजसेवी, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box