आपदा प्रबंधन संस्थान भोपाल को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली

110716n9

मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में संस्थान की साधारण सभा की बैठक

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज आपदा प्रबंधक संस्थान भोपाल की साधारण सभा की बैठक हुई। बैठक में संस्थान के कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। यह संस्थान देश का पहला संस्थान है। इसमें न केवल देश के लोगों को प्रशिक्षित किया जाता है बल्कि दूसरे देशों के अधिकारियों ने यहाँ प्रशिक्षण हासिल किया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संस्थान द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संस्थान की उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर संस्थान के उपाध्यक्ष पद पर किसी प्रोफेशनल व्यक्ति को मनोनीत करने पर विचार किया गया।

बैठक में बताया गया कि संस्थान की स्थापना वर्ष 1987 में की गई। इसके अध्यक्ष मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री है। संस्थान में शासकीय, अर्ध शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के उपक्रमों, बैंकों आदि के अधिकारियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर समाज को जागरूक किया जाता है। इसके अलावा विभिन्न आयाम पर राष्ट्रीय स्तर पर सलाहकारिता भी दी जाती है। बताया गया कि संस्थान द्वारा प्रदेश के सभी जिलों की आपदा प्रबंधन योजना बनायी गई है।

बैठक में मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा, अपर मुख्य सचिव गृह श्री बी.पी. सिंह, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री ए.पी. श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव राजस्व श्री के.के. सिंह, प्रमुख सचिव श्रम श्री बी.आर. नायडू, सचिव गृह श्री डी.पी. गुप्ता, एस.पी.आई. के डायरेक्टर डॉ. खरे, सी.आई.आई. के श्री अनिरुद्ध चौहान आदि अधिकारी उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *