उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने छात्राओं के साथ किया मध्यान्ह भोजन

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की मध्यान भोजन की प्रशंसा

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने छात्राओं के साथ किया मध्यान्ह भोजन

सागर ,15 अगस्त 2024
उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मध्यान भोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज यहां मध्यान्ह भोजन में प्रेम भाव के साथ स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अन्य अतिथियों ने शासकीय हाई स्कूल कनेरा देव एकीकृत शाला में छात्राओं के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया। छात्राओं के साथ सभी जनप्रतिनिधियों अधिकारियों ने पूरे विधि विधान के साथ भोजन मंत्र पढ़ने के पश्चात मध्यान भोजन किया।

उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री शुक्ल ने मध्यान्ह भोजन की प्रशंसा की। इस दौरान सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक श्री शैलेंद्र जैन,
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, श्री गौरव सिरोठिया, कलेक्टर श्री संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक श्री विकास सहवाल, सहित जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं शामिल हुईं ।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *