प्रभारी मंत्री ने बच्चों के साथ किया विशेष मध्यान्ह भोज

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुआ विशेष मध्यान्ह भोज
प्रभारी मंत्री ने बच्चों के साथ किया विशेष मध्यान्ह भोज
प्रभारी मंत्री ने बच्चों को स्वरूचि भोजन परोसा

रीवा 15 अगस्त 2024. स्वतंत्रता दिवस समारोह में रीवा जिले के सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में विशेष मध्यान्ह भोज का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय विशेष मध्यान्ह भोज माध्यमिक स्कूल अजगरहा में आयोजित किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल बच्चों के साथ विशेष मध्यान्ह भोजन किया। इससे पूर्व उन्होंने बच्चों को स्वरूचि भोजन अपने हाथों से परोसा। कार्यक्रम में सांसद श्री जनार्दन मिश्र, विधायक त्योंथर श्री सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, प्रभारी आयुक्त नगर निगम एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सौरभ सोनवणे, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ अजय सिंह, श्री रावेन्द्र मिश्रा, एसडीएम सुश्री वैशाली जैन, अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनधिगण और बच्चे शामिल हुए।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *