प्रदेश को डिप्थीरिया मुक्त बनाने अभिभावक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें: उप-मुख्यमंत्री

प्रदेश को डिप्थीरिया मुक्त बनाने अभिभावक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें: उप-मुख्यमंत्री
8 अगस्त से शुरू हो रहे शालेय टीकाकरण अभियान में सहभागिता की अपील की

रीवा 07 अगस्त 2024. उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि बच्चे देश का भविष्य हैं, उनको पूर्ण प्रतिरक्षित कर, जानलेवा बीमारियों से मुक्त रखना, हम सबकी संयुक्त जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ने जन-भागीदारी से टीकाकरण कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर, देश में अगुवाई की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को डिप्थीरिया मुक़्त बनाने के लिए नई पहल के तहत 8 अगस्त से प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में प्रति सप्ताह ‘गुरुवार शालेय टीकाकरण दिवस’ आयोजित किया जाएगा। इसमें पांचवी एवं ग्यारहवीं कक्षा के बालक-बालिकाओं को डीपीटी/टीडी के टीके दिये जाएगें।

उप-मुख्यमंत्री ने समस्त अभिभावकों पालकों से अपील की है कि जिस प्रकार पोलियो उन्मूलन को, जन-आंदोलन बनाकर आप सभी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उसी प्रकार, सभी मिलकर भय- भ्रांति मुक्त वातावरण में शत-प्रतिशत बच्चों को टीकाकृत कर प्रदेश को डिप्थीरिया मुक्त बनाने में अपनी सहभागिता निभायें।

Facebook Comments Box