व्यापारी संगठन द्वारा उद्योग मंत्री का सम्मान

rewa03072016b2

राजेन्द्र शुक्ल को प्रदेश मंत्रिमण्डल में वाणिज्य- उद्योग मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर रीवा के व्यापारी संगठन ने पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया व अपेक्षा की कि उनके नेतृत्व व मार्गदर्शन में जिले में व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में प्रगति होगी। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने कहा कि रीवा में औद्योगिक क्रांति लाकर इसे देश व प्रदेश में अग्रणी जिले के रूप में स्थापित किया जायेगा। जिले में जिस तरह अन्य क्षेत्रों में विकास के कार्य हुए हैं उसी तरह इस क्षेत्र में भी कार्य कराया जाकर जिले को उन्नतिशील जिला बनाया जायेगा। उन्होंने व्यापारियों से अपेक्षा की कि हरित रीवा बनाने में सभी अपना सहयोग करें। इस दौरान महापौर ममता गुप्ता व जनपद अध्यक्ष रीवा के.पी. त्रिपाठी उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *