विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन सम्पन्न

विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन सम्पन्न

रीवा 26 जुलाई 2024. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राकेश मोहन प्रधान के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आशीर्वाद भिलाला के नेतृत्व में बाल संप्रेक्षण गृह में गत दिवस विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सचिव श्री आशीर्वाद भिलाला द्वारा किशोर न्याय अधिनियम एवं बालकों को विधिक सेवा योजना नालसा एवं सालसा के योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय कुमार मिश्रा ने नि: शुल्क विधिक सहायता बारे में बताया। डिफ्रेस कौसिंल अनीश कुमार पाण्डेय एवं बालकगण उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *