उप मुख्यमंत्री ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

उप मुख्यमंत्री ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

रीवा 21 जुलाई 2024. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा प्रवास के दौरान शा. पिछड़ावर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में पौध रोपण किया। इस अवसर पर श्री शुक्ल ने कहा कि वृक्षारोपण जैसे पुनीत कार्य में सभी भागीदार बनें। विश्व में बढ़ते हुए पर्यावरण के खतरे से दूर रहने में वृक्ष हमारी मदद करेंगे और आने वाली पीढ़ी को मौसम के बदलते चक्र एवं प्रदूषण से दूर रखने के सहायक होंगे।
जिला प्रशासन एवं कल्पना कल्याण समिति के तत्वाधान में आयोजित एक पेड़ माँ के नाम अभियान अन्तर्गत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर प्रदेश में मुख्यमंत्री जी द्वारा साढ़े पांच करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे जन आन्दोलन बनाये तथा पौधे लगाकर उसे संरक्षित करें। जब यह पौधे बड़े होंगे तो हमें उस पर संतुष्टि व गर्व होगा। उन्होंने कल्पना कल्याण समिति द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। श्री शुक्ल ने छात्रावास का भ्रमण किया तथा भवन निर्माण कार्य के रूके हुए कार्य को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिये।
इससे पूर्व स्वागत उद्बोधन कल्पना कल्याण समिति के अध्यक्ष व्ही.पी. सिंह ने दिया। जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक प्रवीण पाठक ने बताया कि संपूर्ण जिले में 7 लाख से अधिक पौधे लगाये जायेंगे। अंकुर एप के तहत पौधरोपण कर इसे संरक्षित करने का संकल्प लें। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। आभार प्रदर्शन सहायक संचालक योगेन्द्रराज ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया सिंह, पूर्व महापौर श्री राजेन्द्र ताम्रकार एसडीएम हुजूर वैशाली जैन, विवेक दुबे, प्रवीण गौतम सुमन, डॉ. मुजीव खान, पूर्व पार्षद शिवदत्त पाण्डेय सहित जन अभियान परिषद के सदस्य तथा जन सामान्य व स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिविधि उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *