भिक्षावृत्ति रोकने हेतु चलाया जा रहा है अभियान

भिक्षावृत्ति रोकने हेतु चलाया जा रहा है अभियान

रीवा 30 मई 2024. महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल भिक्षावृत्ति रोकने हेतु प्रदेश के संभागीय मुख्यालयों में अभियान चलाया जा रहा है। बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा संयुक्त दल का गठन किया गया है। यह दल नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले विभिन्न स्थलों का भ्रमण करते हुए बाल भिक्षावृत्ति करने वाले बालकों का चिन्हांकन कर उनके पुर्नवास की समुचित व्यवस्था करेगा। गठित दल द्वारा शहर के विश्वविद्यालय थाना एवं सामान थाना अन्तर्गत आने वाले समस्त रिहायसी एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया गया। सर्वेक्षण के दौरान चार बालकों को भिक्षा मांगते हुए पाया गया जिन्हें उचित समझाइस दी गई साथ ही उनके माता-पिता को भी समझाइस देते हुए कानूनन कार्यवाही करने की भी बात कही गई तथा समझाया गया कि बच्चों से भिक्षा न मंगवायें।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *