साइकिल रैली के माध्यम से दिया गया मतदाता जागरूकता का संदेश

साइकिल रैली के माध्यम से दिया गया मतदाता जागरूकता का संदेश

रीवा 19 अप्रैल 2024. लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से स्वीप गतिविधि के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय में साइकिल रैली निकालकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। कलेक्ट्रेट परिसर से स्वीप प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ सौरभ सोनवणे ने साइकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली शहर में कालेज चौराहा, शिल्पी प्लाजा, सांई मंदिर होकर गायत्री मंदिर से वापस कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। रैली में छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने सहभागिता की तथा पोस्टर में लिखे विभिन्न जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास आशीष द्विवेदी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *