मतदान दलों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण प्रारंभप्रशिक्षण में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक दस्तावेज लेकर आने के निर्देश

मतदान दलों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ
प्रशिक्षण में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक दस्तावेज लेकर आने के निर्देश

रीवा 14 अप्रैल 2024. लोकसभा निर्वाचन 2024 में रीवा संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। मतदान के लिए विधानसभावार मतदान दलों का गठन कर दिया गया है। मतदान दल में शामिल पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारियों का दूसरे चरण का चुनाव प्रशिक्षण 14 अप्रैल से 16 अप्रैल तक विभिन्न प्रशिक्षण केन्द्रों में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में शामिल सभी पीठासीन एवं मतदान अधिकारी अपने मतदाता परिचय पत्र, निर्वाचन संबंधी आदेश की छायाप्रति, बैंक खाते के पासबुक की छायाप्रति, एक पासपोर्ट साइज फोटो, भरा हुआ फार्म 12/12 (ए) जो भी लागू हो तथा मतदाता सूची के सरल क्रमांक की जानकारी अनिवार्य रूप से अपने साथ लेकर आएं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले ने निर्देश दिये हैं कि प्रशिक्षण में शामिल होने वाले सभी अधिकारी, कर्मचारी प्रशिक्षण स्थल से ईडीसी प्राप्त कर सकते हैं यदि वह अपने संबंधित प्रशिक्षण केन्द्र से ईडीसी न प्राप्त कर पाये हों तो वह ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय में 16 अप्रैल तक विधानसभावार बनाये गये कक्षों से अपने ईडीसी प्राप्त कर लें ताकि वह ईडीसी से मतदान कर सकें।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *