उप मुख्यमंत्री ने आमजनों की समस्यायें सुनीं

उप मुख्यमंत्री ने आमजनों की समस्यायें सुनीं
रीवा 09 फरवरी 2024. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने रीवा प्रवास के दौरान राजनिवास सर्किट हाउस में आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्यायें सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को समाधानकारक निराकरण के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने रीवा शहर के वार्ड क्रमांक 8 चेलवा टोला में निर्माणाधीन लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण यंत्री कार्यालय के समीप मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क का स्थल निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *