रेलवे और एयरपोर्ट इंडस्ट्री को आकर्षित करते हैं-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

रेलवे और एयरपोर्ट इंडस्ट्री को आकर्षित करते हैं-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

रीवा 01 फरवरी 2024.उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने जबलपुर सर्किट हाउस में पश्चिम मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विंध्य क्षेत्र में रेलवे विस्तार के कार्यों के संबंध में चर्चा की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि विंध्य क्षेत्र के लिए रीवा- सिंगरौली एवं सीधी – सिंगरौली रेल लाइन विकास की लाइफलाइन है। रेलवे और एयरपोर्ट इंडस्ट्री को आकर्षित करते हैं। इस दिशा में प्रभावी कदम उठायें।
बैठक में रीवा- सिंगरौली, सीधी- सिंगरौली, गोविंदगढ़-सीधी रेललाइन और कटनी- चोपन रेल दोहरीकरण कार्यों में आ रहे व्यवधानों, भू-अधिग्रहण की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय, डॉ. जितेंद्र जामदार सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Facebook Comments Box