उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने विभिन्न कार्यक्रमों में लिया भाग

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने विभिन्न कार्यक्रमों में लिया भाग
रीवा 27 जनवरी 2024. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल गत दिवस बोदाबाग नीम चौराहा में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ में शामिल हुए उन्होंने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। उप मुख्यमंत्री ने रतहरा स्थित रीवा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया।
उन्होंने सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। श्री शुक्ल ने नवीन विन्ध्या इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का लोकार्पण भी किया।
Facebook Comments Box