रीवा मण्डी और हनुमना में आज से होगी प्याज की खरीदी छः रूपये प्रति किलो की दर निर्धारित

onion

 

जिले में रीवा मण्डी परिसर तथा हनुमना में प्याज खरीदी केन्द्र बनाये गये हैं। प्याज का क्रय 4 जून से 30 जून तक होगा। किसानों से प्याज छः रूपये प्रति किलो की दर से खरीदा जायेगा। इस आशय की जानकारी आज जिला विपणन अधिकारी रीवा द्वारा दी गई है। ज्ञातव्य है कि म.प्र. शासन ने प्याज क्रय करने के लिये म.प्र. राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्क फैड) को नोडल एजेंसी बनाया है।
जिला विपणन अधिकारी ने इस सिलसिले में किसानों से कहा है कि प्याज जालीदार बोरियों में लाएँ। ऋण पुस्तिका की छाया प्रति, बैंक पास बुक तथा आई.एफ.एस.सी. कोड भी साथ में होना चाहिए। जिससे प्याज खरीदी का भुगतान आर.टी.जी.एस./ एन.ई.एफ.टी. के माध्यम से हो सके। उन्होंने किसानों से कहा है कि वे अपना मानक युक्त प्याज विक्रय हेतु निर्धारित केन्द्रों में लाएँ और शासन की न्यूनतम मूल्य 6 रूपये किलो योजना का लाभ उठाएँ।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *