केन्द्रीय मंत्री ने हनुमना में 20 दिव्यांगों को प्रदान की तिपहिया साइकिल

रीवा 19 अगस्त 2023. केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकरिता मंत्री श्री वीरेन्द्र कुमार एक दिवसीय प्रवास पर नवगठित मऊगंज जिले पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री ने हनुमना जनपद पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 20 दिव्यांगों को तिपहिया साइकिल प्रदान की। केन्द्रीय मंत्री ने 7 दिव्यांगों को मोटराइज्ड तिपहिया साइकिल तथा 13 दिव्यांगों को सामान्य तिपहिया साइकिल प्रदान की। केन्द्रीय मंत्री ने पुष्पहारों से दिव्यांगों का स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल, एसडीएम हनुमना राजेश मेहता, प्रभारी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। तिपहिया साइकिलों का वितरण एडिप योजना के तहत एलेम्को कंपनी तथा जिला प्रशासन द्वारा किया गया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *