जिले में आयोजित किया जा रहा है हर घर तिरंगा अभियान कमिश्नर एवं कलेक्टर ने अभियान को सफल बनाने की अपील की

रीवा 13 अगस्त 2023. आजादी के अमृत महोत्सव में 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। अभियान के तहत जिले में घरों एवं ग्राम पंचायतों में हर घर तिरंगा अभियान का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में तिरंगा रैली भी आयोजित की जा रही है। कमिश्नर अनिल सुचारी एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आमजनों से तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की है। अभियान के तहत डाक विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा रीवा शहर में तिरंगा रैली निकाली गई।
Facebook Comments Box