पूर्व में संचालित ईंट मंडी की रिक्त भूमि पर बनेगा शिवाजी पार्क शिवाजी की मूर्ति लगाई जाएगी

रीवा 18 जुलाई 2023. शहर के रतहरा मोहल्ले में आरटीओ आफिस के सामने पूर्व में संचालित ईंट मंडी की रिक्त भूमि पर पार्क का निर्माण किया जाएगा। इस पार्क में शिवाजी की मूर्ति लगाई जाएगी तथा उसका नाम शिवाजी पार्क होगा। पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल तथा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि से अतिक्रमण को हटाते हुए पार्क निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराएं। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन, अधीक्षण यंत्री नगर निगम शैलेन्द्र शुक्ला, तहसीलदार शिवशंकर शुक्ला, कार्यपालन यंत्री एसके चतुर्वेदी सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *