जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नवीन न्यायालय भवन रीवा में किया गया वृक्षारोपण

रीवा 08 जून 2023. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुबोध कुमार जैन के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अहमद रजा के नेतृत्व में नवीन न्यायालय भवन रीवा में वृक्षारोपण किया गया साथ ही विधिक साक्षरता शिविर भी आयोजित किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अहमद रजा ने इस अवसर पर अपने उद्ववोधन में कहा कि मानव जाति के अस्तित्व के लिये पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण आवश्यक है। उक्त अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय कुमार मिश्रा, रोहित सिंह, अधिवक्ता कौशलेश पटेल उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *